उप राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री  की मौज़ूदगी में हुआ ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के प्रथम समारोह और ‘लखनऊ महोत्सव’ का शुभारंभ 

लखनऊ में माननीय उप राष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु जी द्वारा ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ के प्रथम समारोह और ‘लखनऊ महोत्सव’ का माननीय राज्यपाल श्री राम नाईक और माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामयी उपस्थिति में शुभारंभ हुआ ।

‘उत्तर प्रदेश दिवस’ प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों की नृत्य और गायन की पारंपरिक व लोक शैलियों का प्रदर्शन किया गया । कलाकारों ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन से ‘अभ्युदय उत्तर प्रदेश’ की संकल्पना को साकार किया । लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में ‘उत्तर प्रदेश दिवस’ पर ब्रज की विश्व प्रसिद्ध कृष्णमयी फूलों की होली का मंचन किया गया । उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति और इतिहास से परिचय कराते दुर्लभ चित्रों और ऐतिहासिक अभिलेखों की विशेष प्रदर्शनी की गयी । मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश दिवस के अवसर पर ग्राम्य विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया ।