दो उपनिरीक्षक और दो सिपाही कल छत्तीसगढ़ में बस्तर जिले के नारायणपुर में माओवादियों के साथ मुठभेड में शहीद हो गए । मुठभेड़ में घायल हुए सात सुरक्षाकर्मियों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से राजधानी रायपुर लाया गया है । करीब 60 जवानों का दल माओवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सर्च ऑपरेशन के लिए गया हुआ था । जिला पुलिस बल, स्पेशल टास्क फोर्स और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप के जवान इस संयुक्त टीम में शामिल थे । इन जवानों पर गुमतेर के पास माओवादियों ने घात लगाकर हमला किया । जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की । इस मुठभेड़ में दो सब इंस्पेक्टर समेत चार सुरक्षाकर्मी मौके पर ही शहीद हो गए ।
Related Articles
पुलिस के साथ मुठभेड़ में छह महिलाओं सहित दस माओवादी मारे गए, एक सिपाही शहीद
March 2, 2018
0
जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी ढेर, दो सैनिक भी हुए शहीद
February 10, 2018
0
आतंकी हमलों में दो पुलिसकर्मी शहीद
June 13, 2018
0