अभद्र टिप्पणी के चलते दोस्त को बॉके से गला रेतकर की थी हत्या *अरवल थाने के टिकार गॉव का मामला* हरदोई।अरवल थाना क्षेत्र के टिकार गांव में एक युवक को अपने दोस्त की अभद्र टिप्पणी इतनी नागवार गुजरी कि उसने रात में ही अपने बहुत करीबी दोस्त को बॉके से काटकर हत्या कर शव गलियारे में नाली के किनारे फेंककर फरार हो गया। रविवार को पुलिस ने दोस्त की हत्या करने वाले हत्यारोपी दोस्त को गिरफ्तार कर घटना का पर्दाफाश किया है।हत्यारोपी को आलाकत्ल के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
अरवल एस ओ व्रजेश सिंह ने हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए रविवार को बताया कि थाना क्षेत्र के टिकार गांव निवासी फिरोज खान 42 पुत्र मुनशेर खान व गांव के ही दीनानाथ पुत्र प्रकाश चन्द्र के साथ लंबे अरसे से गहरी दोस्ती थी। दीनानाथ अविवाहित था। जिसके लिए फिरोज अक्सर उसके साथ बैठकर मजाकिया लहजे में अभद्र टिप्पणी करता रहता था। इसी से खुन्नस खाए दीनानाथ ने 14 अगस्त की रात अपने घर पर फिरोज के साथ बैठकर शराब पी। तथा गड़ासे से उसका गला रेतकर गलियारे के किनारे बनी नाली के पास शव फेंक कर फरार हो गया। 15 अगस्त की सुबह घटना की जानकारी मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई जलालुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने दीनानाथ के विरुद्ध हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। दीनानाथ को रविवार को अरवल एस ओ बृजेश सिंह ने पुलिस बल के साथ हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गाँव की बाजार से उस समय गिरफ्तार कर लिया। जब वह कहीं बाहर भागने की फिराक में था। दीनानाथ की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद किया है। फ़ोटो:पुलिस की गिरफ्त में हत्यारोपी गाय को टक्कर मार पुलिस से भिड़ा मैजिक चालक रिपोर्ट दर्ज बिलग्राम।शनिवार की देर शाम को लापरवाही से अपनी मैजिक चलाते हुए एक गाय को टक्कर मार दी इस दौरान पुलिस के रोकने पर मैजिक चालक पुलिस से भिड़ गया । पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर रिपोर्ट दर्ज की है ।
मिली जानकारी के मुताबिक बेहटा बुजुर्ग निवासी एक मैजिक चालक मेहंदी हसन ने लापरवाही से मैजिक चलाते हुए सान्डी बिलग्राम मार्ग पर जरौली नेवादा मोड़ के निकट एक गाय को टक्कर मार दी । इसी दौरान पुलिस के गश्ती दल के दरोगा मोईन अहमद ने उक्त मैजिक को पकड़ा तो उक्त चालक ने पुलिस के उपनिरीक्षक से अभद्रता की और मुजहमत करने के चलते पुलिस टीम ने उक्त चालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध दुर्घटना पुलिस से अभद्रता समेत धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा है।