हरदोई पुलिस ऑफिस को मिला आईएसओ सर्टिफिकेट 

               हरदोई- जिले की यूपी पुलिस के लिए खुशखबरी है।  जिले के कप्तान आलोक प्रियदर्शी की मेहनत रंग लाई है और जिले के एसपी ऑफिस को आईएसओ सर्टिफिकेट मिला है। एसपी आफिस को बेहतर टेक्नोलॉजी और काम के लिए ये सर्टिफिकेट मिला है।
               एसपी आफिस आईएसओ (इंटरनेशनल आर्गेनाइजेशन फॉर  स्टैंडर्डडाइजेशन) सर्टिफाइड आफिस बन गया है। जनता की शिकायतों का निर्धारित समय पर निराकरण, अपराधियों को पकडऩे, थाने के रखरखाव और रिकार्ड कम्प्यूटराइज्ड होने के अंतर्राष्ट्रीय मानकों  पर खरा उतरने पर इस ऑफिस को आईएसओ सर्टिफिकेट जारी हुआ है। बताया जाता है कि आईएसओ के अधिकारियों ने काफी समय तक काम-काज, दुर्घटना या आपराधिक प्रकरण पर रिस्पांस और समय पर घटना स्थल पर पहुंचे से लेकर थानों के रिकार्ड और दस्तावेज कम्प्यूटराइज्ड होने के मानकों की जांच की थी। एसपी आफिस से मिली जानकारी के मुताबिक आईएसओ अवार्ड के लिए अनिवार्य 4 मुख्य सेवा शर्तें शत-प्रतिशत पूर्ण करने पर खिताब मिला है।