घुसपैठ कर रहे पांच आतंकवादियों ढेर

जम्मू-कश्मीर में कलतड़के कुपवाड़ा जिले के तंगदार में सेना ने घुसपैठ कर रहे पांच आतंकवादियों को ढेर कर दिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि नियंत्रण रेखा के निकट सशस्त्र घुसपैठियों का पता चलने पर सेनाकर्मियों ने उन्हें ललकारा इसके बाद दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें ये पांचों आतंकवादी मारे गए। सूत्रों के हवाले से मारे गए आतंकवादियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला है।