बगदाद में हुए दो आत्‍मघाती बम हमलों में 35 लोगों की मौत

कल एक साथ हुए दो आत्‍मघाती बम हमलों में इराक की राजधानी बगदाद में 35 लोगों की मौत हो गई है । इस हमले में 90 से अधिक व्‍यक्तियों के घायल होने की सूचना है । इराकी गृह मंत्रालय की सूचना के अनुसार दो आत्‍मघाती हमलावरों ने मध्‍यवर्ती बगदाद के अल-तय्यारन चौक में श्रमिकों की एक भीड़ पर ये हमले किये थे । खबरों के आधार पर देखा जाए तो मरने वालों की और संख्‍या बढ़ सकती है । दरअसल घायलों में कई अतिगम्भीर हैं । अभी तक इस हमले की किसी गुट ने इसकी जिम्‍मेदारी नहीं ली है ।