कछौना (हरदोई)- शुक्रवार व शनिवार को कछौना के लिए काला दिन साबित हुआ।दो युवकों की ट्रेन से कटकर मौत हुई वहीं अलग-अलग गांव से 3 महिलाओं की मौत होने से पुलिस पूरा दिन पंचनामा और पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाने में ही व्यस्त रहे।
थाना क्षेत्र बघौली के गांव जासू निवासी अवधेश कुमार 35 पुत्र बहादुर व उसका साथी छोटू उर्फ राम चंद्र 30पुत्र मनोहर निवासी गोपामऊ थाना टडियावा की तारीख रेलवे स्टेशन की पश्चिमी केबिन के पास लाइन पर जाते समय राज्यरानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से दोनों की दर्दनाक मौत हो गई थी छोटे की पहचान शनिवार को बड़ी मुश्किल से ठेकेदार शिव बताओ पैसे के अनुसार गोपी गोलू मजदूर थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र सण्डीला के निकट ग्रह नवल किशोर फ्लोर मिल में मजदूरी का काम करते थे बताया जाता है कि पड़ोसी गांव लोनी खेड़ा सेकच्ची शराब पीकर के काम पर वापस जाते समय घटना घटी।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के गांव लालता खेडा में गोविंद की 32 वर्षीय पत्नी मंजू ने कोठरी में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतका के भाई उत्तम पुत्र पुत्ती लाल निवासी मंझिया जाफरपुर थाना मल्लावा ने बहनोई व बहन की ननद तथा सास पर मारकर फासी पर लटकाने का आरोप लगाया है जबकि ग्रामीणों की मानें तो मृतका के पति ने अपने बहनोई की बीमारी में दस हजार रुपये एवं एक यूनिट ख़ून दान में दे दिया था जिसके तहत पति पत्नी में विवाद हो रहा था विवाद के चलते उस ने फांसी लगाई । बताया जाता है कि गोविंद के बहनोई की मौत भी हो गयी थी जिसकी तेरवी में उसकी माँ गयी थी घटना के समय वह खेत ओर गया था।
थाना क्षेत्र के ही गांव लोन्हरा निवासी इरफान अपनी पत्नी शकीला के साथ पानीपत जनपद में मजदूरी का कार्य करता था जहां बीमारी के चलतेे पत्नी की मौत हो गई और अपनी ससुराल थाना क्षेत्र सण्डीला के गांव फरेहदा अपने ससुर लतीफ को सूचना दी थी शुक्रवार को सव लेकर जब घर आया तो ससुराल वालों ने हंगामा कर दिया और पुलिस को सूचना देकर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया है।
रेलवे गंज निवासी पुतानी श्रीवास्तव की पत्नी गुड़िया उम्र 35 वर्ष की लंबी बीमारी के चलते शुक्रवार की रात मौत हो गई ।किसी अज्ञात ने थाने फोन कर हत्या की सूचना दी और मोबाइल बन्द कर लिया।उक्त प्रकरणों के बाबत कोतवाल जितेंद्र मोहन शारोज ने बताया कि तीनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिये भेजा जा रहा है पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्य वही की जाएगी