टडियावाँ-शुक्रवार को दोपहर बाद गांव जिगिनियां कला में रखे ट्रांसफार्मर से गांव के लिए अचानक 11000 का वोल्टेज पहुंचने से गांव में अफरा तफरी मच गई।इस दौरान अपने घर में टी वी का स्विच ऑफ करते समय राजकुमार 40 पुत्र अनन्त राम तिवारी बुरी तरह जल गए।वहीं घरों में स्विच बन्द करने के दौरान शिल्पी 28 पत्नी पवन,कल्पना 35 पत्नी रजनीश शुक्ला, फूलमती 60 पत्नी राजेन्द्र किरन32 पत्नी महेन्द्र,ऊषा 30 पत्नी सुनील तिवारी गम्भीर रूप से घायल हो गई।परिजन आनन फानन घायलों को लेकर टडियावाँ में सिद्दीकी क्लीनिक पर पहुंचे।जहाँ पहुंचने से पूर्व रास्ते में राजकुमार की मौत हो गई।अन्य घायलों में किरन व् उषा को प्राथमिक उपचार के बाद रिलीव कर दिया गया।इसके साथ ही गांव में आंशिक रूप से अन्य कई लोग जख्मी हुए।इस दौरान घरों में रखे विद्युत् उपकरण देखते देखते स्वाहा हो गए।घटना और भी भयंकर रूप ले सकती थी।किन्तु ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही सप्लाई रोक देने से और बड़ा हादसा होने से बच गया।
मृतक के एक बेटी मनीषा 16 एवं दो बेटे सुधीर 12 एवं सुधाकर 9 हैं।मृतक खेती के अलावा बाहर प्राइवेट नौकरी कर अपने परिवार की आजीविका चलाता था।पति की मौत से पत्नी सविता सहित बच्चे अनाथ हो गए।
विजली कर्मियों की लापरवाही एवं अनदेखी से इतना भीषण हादसा हो गया।ग्रामीण रजनीकान्त, सर्वेश तिवारी,पवन शुक्ला, राधा कृष्ण,अरविन्द तिवारी,नवल,विजय,जितेन्द्र तिवारी,मदन मोहन आदि ने बताया कि लगभग चार माह से ट्रांसफार्मर से कभी हाई तो कभी लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी।जिससे विद्युत् उपखण्ड इटौली को लिखित रूप के अलावा विजली कर्मियों को मौखिक अवगत कराया गया।किन्तु सम्बन्धित जिम्मेदारों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया।उक्त घटना से ग्रामीणों में विजली कर्मियों के प्रति भारी आक्रोश है।
वहीं जे ई पियूष वर्मा मंगलवार तक अवकास पर हैं।जिन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर के विषय में किसी द्वारा कोई शिकायत नहीं मिली।घटना के समय किसी ग्रामीण द्वारा ट्रांसफार्मर के जलने की सूचना मिलते ही सप्लाई रोक दी गई।घटना संज्ञान में है जिसके बारे में जे ई सौरभ अवस्थी एवं एस डी ओ को सूचना देकर विभागीय कार्यवाही करने के लिए कहा गया है।