निकाय चुनाव:पिहानी में भाजपा प्रत्याशी पर आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

                नगर निकाय चुनाव में डीएम एसपी के द्वारा नगरों में जाकर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन न करने की हिदायतें दी जा रही है लेकिन सत्तादल के द्वारा इनका जमकर उल्लंघन किया जा रहा है।जिसके चलते पिहानी नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अभिषेक वैश्य सहित 12 नामजद व्यक्तियों सहित 25 – 30 अज्ञात के विरुद्ध आचार संहिता उल्लघन का मुकदमा दर्ज कराया गया है।यह मुकदमा उड़न दस्ता टीम प्रभारी ओम प्रकाश द्दारा पिहानी कोतवाली में दर्ज कराया गया है।
         उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कछौना व उड़न दस्ता टीम प्रभारी पिहानी ओम प्रकाश द्दारा पिहानी कोतवाली में दर्ज करायी गयी रिपोर्ट में कहा है कि पिहानी नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी अभिषेक वैश्य सहित 12 नामजद व्यक्तियों सहित 25 – 30 अज्ञात व्यक्ति मोहल्ला छपि टोला में अवैध तरीके से प्रचार सामग्री वितरित करते घूम रहे थे।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।