पुलिस ने मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में किया पैदल फ्लैगमार्च

कौशाम्बी : वैश्विक कोरोना महामारी संकट से निपटने के लिए सरकार द्वारा निर्देशित लाकडाउन का पालन करने के लिए कौशाम्बी के प्रमुख कस्बों अजुहा, सैनी, सिराथू, मंझनपुर, करारी, सराय आकिल, पश्चिम शरीरा आदि मुस्लिम बहुल इलाकों में पुलिस विभिन्न संवेदनशील बाजारों में पैदल फ्लैग मार्च करते हुए व्यापारिक प्रतिष्ठानों को समय के अनुसार खोलने का निर्देश दिया ।

कौशाम्बी में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में इजाफा होने की वजह से यह भी कहा गया है कि आवश्यक कार्य हो तभी अपने घर से निकलें । समस्त थाना क्षेत्र के सम्बंधित अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी अभिनन्दन सिंह ने बिना मास्क लगाये सार्वजनिक स्थान में बेवजह घूमने वाले लोगों को समझाने के लिए कहा । आपसी भाईचारा के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए घर में रहकर ईद का त्यौहार मनाने की अपील की गई ।