अधिवक्ता द्वारा जेई को धमकाने का वीडियो सौंपा पुलिस को, बकाया बिल न भरने पर काटा था कनेक्शन

हरदोई- बकाए बिल के भुगतान न करने पर जेई द्वारा काटे गए कनेक्शन के मामले में महिला द्वारा जेई पर घर मे घुसकर दुष्कर्म के प्रयास के मामले की तहरीर पुलिस को देने पर बिजली विभाग के अवर अभियंताओं में आक्रोश है।नाराज अवर अभियंता एएसपी से मिले और महिला के आरोपों को निराधार बताकर महिला के विरुद्ध कार्यवाही को पत्र दिया।
       मामला हरदोई की कोतवाली शहर के मोहल्ला आशानगर का है।यहां आरोप था कि एक अधिवक्ता के घर पर मीटर बिजली चेकिंग के लिए घर में घुसे जेई ने वहां मौजूद महिला किरायेदार से रेप का असफल प्रयास किया।अधिवक्ता ने बताया था कि मैं पूरे परिवार सहित गांव गया था इसी बीच आशा नगर पावर हाउस में तैनात जेई बिजली मीटर का लोड चेक करने घर पर आए और मेरी किराएदार नाम अज्ञात निवासी थाना लोनार जो कि काफी अरसे से मेरे घर पर किरायेदार के रूप में रह रही है उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।बताया कि घटना के बाद पीड़िता ने फोन पर मुझे जानकारी दी।वह मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली व पुलिस अधीक्षक हरदोई को प्रार्थना पत्र देकर महिला के साथ जेई द्वारा किए गए घटना अपराध पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करने व महिला को न्याय दिलाने की मांग की।
       इस मामले से नाराज जेई एएसपी के पास पहुंचे और बताया कि बकाया अदा न करने पर कनेक्शन काटने की कार्यवाही की गई जिसके बाद इस प्रकार के आरोप लगाए गए है।अवर अभियंताओ ने मामले में कार्यवाही की मांग की है।एएसपी ने बताया मामले में जांच के बाद कार्यवाही के निर्देश दिए गए है।