हरदोई में एक गन हाउस गलत पते पर संचालित होता मिला

जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के निर्देश पर शांति, कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत शस्त्र विक्रेता प्रतिष्ठानों एवं विस्फोटक पदार्थ विक्रेताओं की सघन जांच-पड़ताल में शहर में ही एक गन हाउस गलत पता पर संचालित होता मिला। प्रभारी अधिकारी शस्त्र नगर मजिस्ट्रेट ने गन हाउस को सीज कर दिया है। जबकि 15 अन्य गन हाउसों की जांच-पड़ताल कर लाइसेंस की वैधता, स्टाक एवं बिक्री रजिस्टर आदि का गहन परीक्षण किया। निरीक्षण एवं कार्रवाई से संचालकों में खलबली है।

डीएम ने नगरीय निकाय सामान्य चुनाव के दृष्टिगत जिले में संचालित हो रहे शस्त्र विक्रेता प्रतिष्ठान एवं विस्फोटक पदार्थों विक्रेता की दुकानों, गोदामों आदि के निरीक्षण के सघन अभियान के लिए टीमों का गठन किया है। प्रभारी अधिकारी शस्त्र नगर मजिस्ट्रेट वंदिता श्रीवास्तव ने बुधवार को सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह एवं पुलिस फोर्स के साथ शहर के शस्त्र विक्रेता प्रतिष्ठानों की जांच-पड़ताल की। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि अब तक 15 प्रतिष्ठानों की गहराई से जांच-पड़ताल की जा चुकी है। दो प्रतिष्ठानों को गड़बड़ी मिलने पर बंद कराया जा चुका है, जैसा कि नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि बुधवार को शहर के 631 मिर्चाराम गली, अशराफ टोला में मिश्रा गन हाउस के नाम संचालित गन हाउस की विवेक मिश्रा के नाम से पिहानी में संचालन के लिए जारी है। उनके अनुसार निरीक्षण के दौरान शस्त्र विक्रेता लाइसेंस धारक विवेक मिश्र अनाधिकृत रूप से शहर में प्रतिष्ठान को संचालित करते मिले। गलत पता पर संचालन किए जाने पर प्रतिष्ठान को सीज कर कर दिया गया है। बताया कि संचालन को इससे पहले भी पिहानी में गन हाउस संचालन के लिए नोटिस जारी की गई थी, लेकिन संचालन ने न तो कोई जवाब दिया और न ही गन हाउस को पिहानी में शिफ्ट किया। वहीं बताया कि गन हाउस के निरीक्षण की आख्या डीएम को भेज दी गई है।