पाली(हरदोई)। मां पंतवारी देवी मंदिर प्रांगण पर पांच दिवसीय चले सप्तम गणेश महोत्व में हवन पूजन के बाद आकर्षण झांकियों व गाजे बाजे के साथ गजानन महाराज को विसर्जित कर अगले बरस जल्द आने की गुहार लगाई गई।
कस्बा पाली के मां पंतवारी देवी मंदिर प्रांगण पर चले पांच दिवसीय सप्तम गणेश महोत्सव में बुधवार को सर्व प्रथम आचार्य द्वारा नौ बजे विधि विधान से हवन पूजन कराया गया। तदुपरान्त गाजे बाजे के साथ भक्तो ने शोभा यात्रा निकाली। यात्रा में कलाकारों द्वारा पेश की गई झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही। शोभा यात्रा नगर के पटियानीम,सुलहा सराय, विरहाना, बाजार, सहित मुख्य मार्गो से होते हुए निकली। भारी मात्राओं में महिलाओ सहित पुरुष गणपति के जयकारों पर थिरकते नजर आए। गर्रा पुल पर गणपति बप्पा मोरया, अगले बर्ष तुम जल्दी आना,,के जयघोषों के साथ मूर्ति विसर्जित किया गया। वही नवांगत थानाध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह भारी पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थिति पर काबू रखते नजर आए। इस मौके पर शिवम तिवारी, सागर शुक्ला, शिवम बाजपेई , देवेश बाजपेई, आशुतोष मिश्रा, धीरू शुक्ला, इंद्रेश बाजपेई, अमित अग्निहोत्री, गोपाल दीक्षित,रामजी दीक्षित,नीरज,आदि हजारो की संख्या में भक्त मौजूद रहे।
विजेता बच्चों को किया गया पुरस्कृत
गणेश सेवा समिति के तत्वावधान में तीन चरणों मे निबंध, कला व सामान्यज्ञान प्रतियोगिता के 435 सफल विद्यार्थियों को मंदिर प्रांगण में मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया गया। मुख्य अथिति भजपा जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण शास्त्री, विधायक रानू सिंह ने मेडल पहनाकर पुरुस्कृत किया। इस मौके पर प्रीतेश दीक्षित,रजनीश त्रिपाठी, रामू अग्निहोत्री, अनमोल बाजपेई, रामबाबू शुक्ला आदि मौजूद रहे।