भूतपूर्व अधीक्षक ने किया मुस्कान मैटरनिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन

कछौना हरदोई – कछौना क्षेत्र में आम आदमी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ देने के उद्देश्य से खोले गये एक और निजी अस्पताल का उद्घाटन रविवार को किया गया। *मुस्कान हॉस्पिटल एण्ड मैटरनिटी सेंटर* का उद्घाटन स्वास्थ्य केन्द्र कछौना के *पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर अार०बी० लाल* ने फीता काटकर किया। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद गणमान्य लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि कछौना से मेरा पुराना रिश्ता रहा है। काफी साल यहाँ पर रहकर मैंने क्षेत्रवासियों को सेवायें दी हैं । बदलते परिवेश में लोगों की बदली जीवन शैली के कारण नई-नई बीमारियां ईजाद हो गई हैं जिससे आमजन मानस ग्रसित रहता है। आम जनमानस को तत्काल इमरजेंसी सेवाएं मिल सके। इसके लिए क्षेत्र में प्रशिक्षित डॉक्टरों से युक्त नर्सिंग होम खोलने से लोगों को लाभ मिलेगा।

प्रशिक्षित डॉक्टर से इलाज कराकर मरीज को बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सके, इसी उद्देश्य से क्षेत्र में यह नर्सिंग होम खोला गया है। कभी डॉक्टर को मरीज के साथ खिलवाड़ नहीं करना चाहिए। डॉक्टर को भगवान का दर्जा मिला है। उसकी गरिमा बनाकर रखनी चाहिए।

इस अवसर पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर महेंद्र पाल ने बताया, इस अस्पताल में मरीज को सर्जरी , यूरो सर्जन , मानसिक रोग , स्त्री एवं प्रसूति रोग , प्रसव , ई०एन०टी० सर्जरी , शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञों द्वारा बेहतर स्वास्थ्य सेवा की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद अयूब, हेमंत सिंह , ग्राम प्रधान कृष्णकांत सिंह ,  क्षेत्र पंचायत सदस्य गण व गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

रिपोर्टर : *पी०डी० गुप्ता*