बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के बीच में एक युवक का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन पहचान न हो पाने पर शव को शव गृह में रखवा दिया।
बेहटा गोकुल रेलवे स्टेशन पर अप और डाउन लाइन ट्रैक के बीच में एक 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। शव को देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसकी जांच पड़ताल की लेकिन उसके पास कोई कागज नहीं मिले। शव की शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने बताया कि युवक ने सफेद रंग की लाइनदार शर्ट, सफेद बनियान और ग्रे रंग का लोवर पहन रखा है।