शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध चलाये गए अभियान के अंतर्गत चार अभियुक्त गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ के निर्देशन में आज दिनाँक 08/10/019 को थाना उघैती पुलिस द्वारा 1.गुलाम मोहम्मद पुत्र रफीक निवासी सराय बरौलिया थाना उघैती जिला बदायूं 2.पुष्पेंद्र उर्फ भूरा पुत्र समरपाल सिंह निवासी स्वरूपपुर थाना उघैती बदायूं द्वारा बस में बैठे यात्रियों से सीट पर बैठने को लेकर झगड़े पर आमादा थे । सूचना पर मौके पर पर एसएसआई नासिर अली मय हमराह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर काफी समझाने का प्रयास किया नहीं माने और ज्यादा उत्तेजित होने लगे । कोई संगीन घटना घटित न कर सके । उपरोक्त को अंतर्गत धारा 151/107/116 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया।

उक्त अभियान में थाना जरीफनगर पुलिस द्वारा 01 नफर अभियुक्त मोहनलाल पुत्र मोहर सिंह निवासी ग्राम हिम्मत नगला मजरा दोहरा शेखपुर थाना जरीफनगर जनपद बदायूं को शांति भंग करने के जुर्म में धारा 151/ 107 /116 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया। थाना मुजरिया पुलिस द्वारा 1 नफर अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र श्री उदय राम सिंह निवासी जीजाहट थाना मुजरिया जनपद बदायूं को अंतर्गत धारा 151 /107 /116 सीआरपीसी में गिरफ्तार किया गया तथा उक्त अभियान के अंतर्गत गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।