बदायूं : भारतीय मजदूर संघ से सम्बद्ध संगठन प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक आफिसर्स आर्गनाइजेशन द्वारा किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से केपी सिंह अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनूप गुप्ता उपाध्यक्ष, बिपिन विहारी जौहरी महामंत्री, अशोक साहू कोषाध्यक्ष नामित किये गए इसके साथ ही क्षेत्रीय कार्यकारिणी के लिए अचलेश सिंह अध्यक्ष, मनोज कुमार जौहरी महामंत्री नामित किये गए।
नवगठित कार्यकारिणी से सदस्यों के हित में कार्य करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के मनोज कुमार जौहरी जिला मंत्री ने कहां कि वर्तमान में सरकार के द्वारा बैंको का विलय प्रस्तावित है जिसमें कर्मचारियों को समस्याएं होंगी । वेतन समझौता भी लंबित है । इन सब पर संघर्ष की आवश्यकता है ।