आज़मगढ़ में बरदह थाना क्षेत्र के भीरा बाजार में असलहे के दम पर बाइक सवार चार बदमाशों ने शराब की दुकान से हज़ारो रूपए लूट लिए हैं । दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच में जुटी गयी है । वहीं एक अन्य खबर के मुताबिक मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुआ गांव में घर जा रहे अधेड़ व्यक्ति पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया । हमले के चलते चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोगों के पहुंचने तक हमलावर फरार हो गए थे ।