मंत्री स्वाती सिंह शौचालय में टमाटर की दुकान देख भड़की

उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री स्वाती सिंह बुधवार सुबह करीब विधायक नीरज बोरा के साथ सीतापुर रोड स्थित नवीन गल्ला मंडी का दौरा करने पहुंची। इस दौरान सब्जी मंडी में गंदगी और कई अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जताई। आगे बढ़ी तो शौचालय में टमाटर की दुकान देखकर मंत्री का पारा चढ़ गया। इसपर मंडी सचिव डीके वर्मा को जमकर फटकार लगाई। उधर, मंत्री के आने पर मंडी में हड़कंप मच गया।

निरीक्षण के दौरान मंडी के अंदर गंदगी दिखी। एक शौचालय में टमाटर की दुकान को देखकर मंत्री स्वाती सिंह ने सचिव को जमकर फटकार लगाई।