गजरोला– आज नेशनल हाइवे किनारे बीकानेर रेस्टोरेंट में नगर पालिका चेयरपर्सन ने सभी सभासदो के साथ एक बोर्ड बैठक का आयोजन किया । जिसमें गजरौला नगर पालिका के विकास कार्य हेतु वार्ता की गयी। बैठक में चेयरपर्सन अंशू नागपाल ने पार्क व ओपन जिम के निर्माण हेतु क्रय की जाने वाली भूमि पर वार्तालाप किया। वहीं मीट मार्केट बनाने के लिये जमीन खरीदे जाने के बारे में बातचीत की। इंदिरा चौक पर स्थित दुकानों पर प्रथम तल की दुकानें बनाए जाने पर भी विचार विमर्श किया।
जानकारी में पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल जी ने बताया की जिम, पार्क व शहर के कूड़ाकरट के लिये भूमि को देखा जा रहा है। भूमि खरीदने के इन सबको अपनी अपनी जगह स्थगित कर दिया जायेगा। नगर में नये इंडिया मार्का हैंड पंप लगाये जायेंगे। विभिन्न वार्डों में सड़क / नाली आदि की मरम्मत करायी जायेगी। अंत में उन्होंने शासनादेश के अनुपालन में दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमित वेतन मान दिए जाने पर भी बातचीत की । बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका गजरौला की चेयर पर्सन श्रीमती अंशु नागपाल जी ने की । बैठक में पूर्व सांसद श्री देवेंद्र नागपाल जी, अधिशासी अधिकारी श्री बिजेंद्र पाल सिंह, नगर पालिका परिषद के सभी लिपिक और कर्मचारी तथा समस्त सभासद मौजूद रहे। सभासदों ने नगर पालिका परिषद की चेयर पर्सन श्रीमती अंशु नागपाल का धन्यवाद किया।