कोखराज क्षेत्र में बड़े स्तर पर खेला जा रहा है जुआ, पुलिस की उदासीनता पैदा करती है सन्देह

कौशांबी : कोखराज थाना क्षेत्र सिंघिया चौकी के अंतर्गत नियामतपुर गांव में पुलिस की मिलीभगत से जुआ के फड़ आए दिन सजते हैं । जुआ खेलने के लिए दूर-दूर से जुआरी आते हैं ।

सूत्रों का कहना है कि यहां पर एक साथ कई लोग बैठकर ताश के पत्तों में पैसा लगाकर हार-जीत का खेल खेलते हैं। जुआ से युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही है। वहीं जुआ में हारने वाले लोग क्षेत्र में घूम-घूम कर घटनाओं को अंजाम देते हैं।

जिला ब्यूरो चीफ एमडी मौर्य की रिपोर्ट