विकास भवन के स्वर्ण जयन्ती सभागार में नारी सशक्तिकरण संकल्प अभियान की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने करते हुए कहा कि महिलाओं को स्वालम्बी बनाने के लिए केन्द्र सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। आज के युग में महिलाओं को वे सभी सुविधाएं और अवसर प्राप्त हो जिनसे वे जीवन और समाज में आगे बढ़ सके। इस सम्बन्ध में महिलाओं को सशक्त एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी/ग्रामीण) अन्त्योदय कार्ड, विधवा पेंशन, विवाह पंजीकरण, कृष्ण कुटीर जैसी योजनाओं का लाभ प्रदान प्रदान किया गया है।
उन्होने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 181 वुमेन हेल्पलाइन पावर टीम, एंटी रोमियो स्क्वाॅयड, कम समय में न्याय, ट्रिपल तलाक अध्यादेश जैसी सुविधाओं का लाभ दिया जा रहा है। महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए अनेको योजनाएं चलायी जा रही हैं। उनमें से मिशन इन्द्रधनुष, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना मील का पत्थर साबित हो रही है।
मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि लड़कियो को एक बेहतर भविष्य प्रदान करने के लिए बहुत से कदम उठाये गये है। जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, अहिल्याबाई कन्या निःशुल्क शिक्षा, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, एस0ए0जी0 योजना तथा स्टैण्डअप इण्डिया जैसी योजना का लाभ प्रदान किया जा रहा है। उन्होने नारी सशक्तिकरण का संकल्प लेने व अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए 8733087330 पर मिस्ड काॅल करने के लिए कहा। इस नम्बर पर योजनाओ से लाभान्वित महिलाओं से भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में समस्त विभागो की महिलाओ ने प्रतिभाग किया।