प्रधानमंत्री ने कहा है कि सरकार देश में युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के कई उपाय कर रही है। देश भर के स्टार्टअप उद्यमियों और नवसृजन करने वालों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए बातचीत में श्री मोदी ने कहा कि आज स्टार्टअप कम्पनियां बड़े शहरों तक सीमित नहीं रह गई हैं, छोटे शहर और कस्बे तथा गांव भी अब स्टार्टअप कम्पनियों के जीवंत केन्द्र के रूप में उभर रहे हैं।
पहले देखने को मिलता था कि ज्यादातर स्टार्ट अप स्टेट कैपिटल में केन्द्रित रहते थे। छोटे-छोटे शहरों के और गांवों के भी युवा इस देश को बहुत कुछ दे सकते हैं। देश को बहुत आगे ले जा सकते हैं और वो कर रहे हैं। अपना रोजगार शुरू कर रहे हैं और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए स्टार्टअप इकोसिस्टम के वित्त पोषण के लिए प्रतिबद्ध है।