जनपद में गणतन्त्र दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा – जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे की अध्यक्षता में गणतंत्र दिवस की तैयारियो से सम्बन्धित बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक  में जिलाधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस को पूरे सम्मान के साथ मनाया जायेगा।

इस मौके पर उन्होने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 6.30 बजे समस्त धार्मिक संस्थाओ द्वारा सामूहिक प्रार्थना की जायेगी। प्रातः 8.00 बजे प्रभात फेरी का आयोजन किया जायेगा। इसके लिए ग्रामीण अंचल के विद्यालयो में भी यह कार्यक्रम सुनिश्चित किया जायेगा। तथा इसी समय मैराथन दौड़ स्वर्ण जयन्ती चैराहा से सीतापुर रोड पर स्टेडियम तक जिलाधिकारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जायेगा। प्रातः 8.30 बजे समस्त सरकारी/गैर सरकारी कार्यालयो, भवनो पर ध्वजारोहण, राष्ट्रगान एवं संविधान में उल्लिखित संकल्प को दोहराया जायेगा। प्रातः 8.50 बजे स्वच्छता सेनानियो का सम्मान किया जायेगा, तथा प्रत्येक विकास खण्ड में भी खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा तीन तीन स्वच्छता सेनानियो को सम्मानित किया जायेगा। इसके उपरान्त प्रातः 9.00 नगर में स्थापित महापुरूषों, अमर शहीदो एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो की मूर्तियो पर माल्यार्पण तथा गाॅधी भवन में सेनानी स्मारको पर श्रद्वांजलि अर्पित की जायेगी। इसके उपरान्त 9.30 बजे पुलिस लाइन में परेड व अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे। प्रातः 10.00 बजे समस्त शैक्षिक संस्थाओं में ध्वजारोहण एवं खेलकूद प्रतियोगिता, संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण व सामूहिक राष्ट्रगान किया जायेगा। इसके उपरान्त 11.30 बजे जिला अस्पताल में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा रक्तदान तथा मरीजों को फल वितरण किया जायेगा। अपरान्ह 12.30 बजे इनर व्हील क्लब द्वारा सम्प्रेक्षण गृह में बच्चों को ऊनी वस्त्र एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। इसके उपरान्त अपरान्ह 01.00 बजे जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में महिला कारागार में तथा बाल कारागार में फल एवं मिष्ठान वितरण किया जायेगा। अपरान्ह 02.00 बजे रूट मार्च पुलिस लाइन से गाॅधी मैदान तक किया जायेगा। इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने समस्त विभागो से आवाहन किया है कि अपने अपने विभागो की झांकियां निकाले, जिससे आम जनमानस में जागरूकता बढेंगी।  जिलाधिकारी ने बताया कि अन्य कार्यक्रमों में नगर के मुख्य चैराहो पर राष्ट्रीय भावना से सम्बन्धित गीतो को प्रसारित किया जायेगा। सायं 5.30 बजे गांधी भवन में सर्व धर्म प्रार्थना की जायेगी, तथा सायं 7.00 बजे कवि संम्मेलन एवं मुशायरा का आयोजन किया जायेगा। इस प्रकार जनपद में गणतन्त्र दिवस पूरे हर्सोउल्लास के साथ मनाया जायेगा।  बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्टेªट सतीश त्रिपाठी, सीओ सदर, पत्रकार अभय शंकर गौड़, सहित अनेक समाज सेवी संस्थाओ के सदस्यगण उपस्थित रहे।