जिला मिशन प्रबन्धक उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ने बताया है कि महिला फेडरेशन परियोजना को सुचारू रूप से संचालन हेतु फील्ड आफिसर, एम0आई0एस0 व अकाउटेंट के एक-एक व सामुदायिक कार्यकर्ता के तीन पदों पर संविदा पर नियुक्ति की जायेगी और महिलाओं को प्राथमिता दी जायेगी।
उन्होने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवेदन 15 दिसम्बर 2018 तक ब्लाक लेबल फेडरेशन के प्रारूप पर भरकर शैक्षिक योग्यता के साथ जमा करें और चयनित उम्मीदवार के पास दो पहिया वाहन एवं स्मार्ट फोन होना आवश्यक है तथा अधिक जानकारी के लिए कार्यालय से सम्पर्क करें।