राज चौहान (हरदोई–
6 दिवसीय प्रतियोगिता जयपुर के होटल क्लार्क आमेर में 28अगस्त से 3 मई तक चली।
प्रतियोगिता के आयोजक आरचेज़ Archez Mrs India and Golden Glory Motion Pictures Pvt Ltd थे। जिसके cmd श्री मनीष लूथरा जी, प्रसिडेंट श्रीमती अर्चना तोमर जी एवं डायरेक्टर श्री तुषार धारीवाल जी हैं।
सुहाना जैन को इस प्रतियोगिता में Mrs India Talented 2018 Platinum एवम Mrs India Courageous 2018 Platinum के क्राउन से उपाधि दी गयी।
सुहाना जी से खास बात चीत में उन्होंने बताया लगभग 20 विभिन प्रान्तों से लगभग 40 प्रतिभागियों को इस प्रतियोगिता में हिस्सा दिया गया।
उन्होंने archerz mrs india की पूरी टीम को धन्यवाद दिया कि वो शादीशुदा महिलाओ को इतना बड़ा मंच देते हैं जिससे घरेलू एवं शादीशुदा महिलाओ को भी समाज में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलता हैं। उन्होंने बताया यह सिर्फ एक ब्यूटी प्रजेंट नही बल्कि महिला सशक्तिकरण का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है । इस प्रदर्शन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है। अंत मे सुहाना जी ने सभी महिलाओं से और समाज से यही निवेदन किया कि भारत मे 50 प्रतिशत जनसंख्या महिलाओं की है और अगर हम भारत की तरक्की चाहते है तो 50 % जिम्मेदारी हम महिलाओ की भी है । हर किसी मे कुछ न कुछ टैलेंट होता है तो सब अपने अंदर छुपे टैलेंट का सदुपयोग भारत की तरक्की में करे।