हरदोई- जम्मू कश्मीर के सबसे बड़े आतंकी हमले में पुलवामा के पास गुरुवार को सीआरपीएफ के 44 जवान शहीद हो गए और 12 जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद देश में शोक लहर दौड़ पड़ी है। इसी शहादत को नमन करते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत सभी कोतवाली और थानों में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई। 2 मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना भी की गई।
पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए शहीदों को जिले के पुलिस अधीक्षक कार्यालय समेत सभी कोतवाली और थानों में शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।इस बड़े आतंकवादी हमले से पूरा देश और हर भारतीय नागरिक काफी क्षुब्ध है। इस आतंकवादी हमले को पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने कायराना हरकत बताया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय प्रांगण में पुलिस अधीक्षक समेत सभी पुलिसकर्मी मौजूद रहे। जनपद के सभी थाना और कोतवाली क्षेत्र में वहां के प्रभारियों के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा की गई।पुलवामा हमले में शहीद सभी जवानों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि सभा और 2 मिनट का मौन धारण किया गया। उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से कामना की गई। बता दें कि उरी के बाद यह पहला सबसे बड़ा आतंकी हमला है।