सूबे में कच्ची शराब से हुई मौतों के बाद जिले भर में हुई छापेमारी

  • शराब से मौतों के बाद जागे कच्ची शराब पर छापे ।
  • जिले भर में चले अभियान में 2212 लीटर कच्ची शराब बरामद ।
  • 75 शराब की भट्ठियाँ पकड़ी गयी ।
  • पुलिस ने 1400 लीटर लहन कराया नष्ट ।
  • 158 मुकदमे हुए दर्ज ।
  • 178 व्यक्तियों की हुई गिरफ्तारी ।

हरदोई- कुशीनगर व सहारनपुर में शराब से हुई मौतों के बाद जागी जनपद हरदोई की पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चला दिया। इस दौरान पुलिस ने हजारों लीटर शराब बरामद की। कई भट्ठियों को तोड़ दिया। हजारों लीटर लहन नष्ट कर दिया। पुलिस ने शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया।         

जनपद में अवैध शराब का कारोबार अपनी जड़ें मजबूती से जमाए हुए है। लेकिन पुलिस इस ओर अब तक सार्थक कार्रवाई करने में सफल नहीं हो सकी है। हालांकि हर रोज शराब पकड़ने के मामले सामने आते है लेकिन प्रभावी अंकुश नही लग पता जिसके चलते यह धंधा चरम पर है। कुशीनगर व सहारनपुर में जहरीले शराब के पीने से कई लोगों की मौत हुई तो शासन के निर्देश पर पुलिस की नींद टूट गई।           

शासन से आये निर्देश के बाद पुलिस ने शुक्रवार की रात को जिले भर के 210 स्थानों पर एक थाने से दो टीमें बनाकर दविश दी और कच्ची शराब कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चला दिया। अभियान के दौरान पुलिस ने 2212 लीटर कच्ची शराब बरामद की तो 75 भट्ठी भी बरामद हुई। पुलिस ने 1400 लीटर लहन नष्ट कराया और 158 मुकदमे दर्ज कर 178 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि यह कार्यवाई लगातार जारी रहेगी।