भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह लोकतांत्रिक शासन के स्थान पर परिवारवाद को बढ़ावा देने में लगी है। श्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस अब ‘महाभियोग’ का नया राग अलापने लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के इस अभियान का मकसद न्यायपालिका को कमजोर करना है। कांग्रेस का संविधान बचाओ अभियान एक धोखा है। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज नई दिल्ली में कहा कि कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं को संवैधानिक संस्थानों पर भरोसा नहीं है।
संविधान बचाओ के बहाने से राहुल गांधी अपनी बौखलाहट को सामने ला रहे है। ये लोकतंत्र वर्सेज राजतंत्र की लड़ाई है। भारत के किसी भी संवैधानिक संस्था को छोड़ते नहीं। भारतीय जनता पार्टी की अन्य प्रवक्ता मीनाक्षी लेखी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि वह राजनीतिक लाभ के लिए न्यायपालिका को डराने-धमकाने की नीति अपना रही है। संस्थाओं में इनका लोगों के बीच इनकी कोई पकड़ नहीं है और बावजूद उसके इन्होंने ये एक निर्णय ले लिया है। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से पूछा है कि वे संविधान को बचाना चाहते हैं या परिवार के शासन को। श्री शाह ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा कि कांग्रेस का ‘संविधान बचाओ अभियान’ एक धोखा है क्योंकि उसने किसी संस्थान को नहीं बख्शा और वह तुच्छ राजनीतिक लाभ के लिए चुनाव आयोग, उच्चतम न्यायालय और सेना पर हमला कर रही है। उन्होंने कहा कि भारत एक सशक्त लोकतंत्र है और इसका संविधान जीवंत है। न्यायपालिका से लेकर सब देश के संवैधानिक संस्थानों का अगर किसी ने दुरूपयोग किया, स्वतंत्रता थी उसको समाप्त करने की कोशिश की, तो उसके लिए कांग्रेस खुद जिम्मेदार है।