विश्वपर्यावरण-दिवस के अवसर पर विधायक ने हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की

कछौना, हरदोई। विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक रामपाल वर्मा के द्वारा हरिशंकरी वाटिका की स्थापना की गई। पीपल, बरगद, पाकड़ के पौधे भी रोपित किए। 

विधायक ने अपने संबोधन में कहा प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ के परिणाम विनाशकारी होते हैं। आधुनिकीकरण व परिवेश में वायु व जल प्रदूषण के कारण जलवायु परिवर्तन हो रहा है। जिसका मानव जीवन पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सबकी भागीदारी से हमारा परिवेश स्वच्छ सुंदर हो सकता है। इस दिन के आयोजन से पर्यावरण पर चर्चा होने से जागरूकता बढ़ती है। प्राकृति की प्रत्येक वस्तु वंदनीय है। पर्यावरण संरक्षण रखने के लिए पौधारोपण, जलसिंचन, जल संचयन, पानी की बर्बादी, अनावश्यक विद्युत उपकरण जलें। हमारी दिनचर्या का अंग बनाना होगा। तभी पर्यावरण की रक्षा होगी। अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं, अपना भविष्य सुरक्षित बनाएं।             

इस अवसर पर वन क्षेत्रीय अधिकारी राम चन्द्र, वन दरोगा सुशील कुमार, वनरक्षक कुंवरपाल सिंह, ग्राम प्रधान लोन्हारा, जिला उपाध्यक्ष अजीत वर्मा, जिला महामंत्री अजय शुक्ला, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के संयोजक पंकज शुक्ला, नगर प्रमुख प्रतिनिधि विकास विश्वकर्मा उर्फ गोल्डी, मंडल अध्यक्ष भाजपा नवीन पटेल, महामंत्री शिवम मिश्रा, पूर्व प्रधान कृष्ण कांत सिंह, सभासद अभय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, दुर्गेश सिंह, अवधेश रावत, सेक्टर प्रभारी विजय सिंह, सेक्टर संयोजक शिव नारायण सिंह, वन कर्मी रविंद्र प्रसाद मिश्रा, सुरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रोहित शर्मा सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता