ज्ञान और विज्ञान में 4 जून

  • 1039: हेनरी III रोम का बादशाह बना।
  • 1845: मैक्सिकन-अमेरिका युद्ध शुरू हुआ।
  • 1936: भारत की बेमिसाल अदाकार नूतन का जन्म 4 जून को हुआ था।
  • 1944: अमेरिकन आर्मी ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान रोम में प्रवेश किया।
  • 1948 : राष्ट्रीय काँग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में से एक अनिल शास्त्री  का जन्म लखनऊ में हुआ था।
  • 1959 : रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रसिद्ध  व्यवसायी अनिल अंबानी का जन्म।
  • 1964: मालदीव ने संविधान का निर्माण किया.
  • 1975: अमेरिकी अभिनेत्री एंजेलिना जोली का जन्म 4 जून को हुआ था।
  • 1989: चीन की राजधानी बीजिंग में तियानानमेन चौक पर शांति पूर्ण प्रदर्शन कर रहे नागरिकों का हिंसक दमन किया गया। इस दमन का पूरे विश्व में विरोध हुआ।
  • 2001: नेपाल में ज्ञानेंद्र वीर बिक्रम शाह ने अपने भाई और बेटे की मौत के बाद सत्ता संभाली।
  • 2010 :
    • अमेरिकी सैन्य ठिकाने के मुद्दे पर उठे विवाद के कारण जापान के प्रधानमंत्री युकियो हातोयामा के त्यागपत्र देने के उपरांत उप-प्रधानमंत्री और वित्त मंत्रि, डेमोक्रेटिक पार्टी के सह-संस्थापक 63 वर्षीय नाओतो कान वहाँ के नए प्रधानमंत्री बने।
    • अफ़ग़ानिस्तान में तीन दिवसीय सम्मेलन के पश्चात लोया जिरगा ने राष्ट्रपति हामिद करज़ई के तालेबान से शांति समझौते के प्रयासों का समर्थन करते हुए समर्पण करने वाले तालिबानियों को आम माफी और रोजगार देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
  • 2011 :
    • अल कायदा का वरिष्ठ कमांडर इलियास कश्मीरी वजीरिस्तान (पाकिस्तान) के कबाइली इलाके में अमेरिकी ड्रोन हमले में मारा गया।
    • ली ना फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता के महिला एकल वर्ग में विजेता बनने वाली पहली चीनी खिलाड़ी बनी
    • मध्य इराक की एक मस्जिद और एक अस्पताल में बमों से किए गए हमले में 24 लोगों की मौत हो गई।