हरदोई- सण्डीला में लोगों की जान से खिलवाड़ कर बिना डाक्टर व नर्सिंग स्टाफ के चल रहे अस्पताल पर शिकायत के बाद सीएचसी अधीक्षक ने ताला डलवाकर बन्द करा दिया है। वहां मौजूद मरीजों को सीएचसी पर शिफ्ट करा दिया गया है।
सण्डीला कस्बे के उन्नाव रोड पर बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे हॉस्पिटल को सीएचसी अधीक्षक ने बन्द करा दिया है।इस अस्पताल पर कोई बोर्ड नही लगा था।इसकी शिकायत सीएचसी अधीक्षक से की गई थी।लोगो के अनुसार इसका नाम एसके हॉस्पिटल नाम से संचालित था।यहां जब अधीक्षक पहुंचे तो यहां चार मरीज भी भर्ती थे जिनको सीएचसी सण्डीला पर शिफ्ट करा दिया गया है।
अधीक्षक डॉक्टर शरद वैश्य ने बताया कि अस्पताल में मौजूद स्टाफ से ताला डलवा दिया गया है और रजिस्ट्रेशन दिखाने को कहा गया है बिना रजिस्ट्रेशन के पुनः चलाते मिले तो एफआईआर की जायेगी।कहाकि क्षेत्र में बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित ऐसे अस्पतालों की सूची बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।वही 51 झोलाछापों की सूची भी डीएम को भेजी गई है।वही लोगों का कहना है ऐसे अस्पतालों से जान जोखिम में रहती है और मरीजों को दिक्कतें होती है।