जेम पोर्टल पर क्रय/पंजीकरण से संबंधित प्रशिक्षण 12 अक्टूबर को – लालजीत सिंह

उपायुक्त उद्योग, उद्योग केन्द्र लालजीत सिंह ने अवगत कराया है कि 12 अक्टूबर 2018 को पूर्वान्ह 11.00 बजे जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के समस्त आहरण वितरण अधिकारी, वार्य/सेलर्स तथा भारत सरकार के विभाग, पीएसयू तथा स्वायत्त निकायों की जेम पोर्टल पर क्रय/पंजीकरण से संबंधित प्रशिक्षण का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया जायेगा। उन्होने जनपद के समस्त संबंधित अधिकारियों आदि से कहा है कि उक्त प्रशिक्षण में निर्धारित तिथि एवं समय से भाग लेना सुनिश्चित करें।