कौशाम्बी : जनपद में महेवाघाट थाना क्षेत्र के हटवा अब्बासपुर गांव में एक गरीब के घर में आग लग जाने से उसके घर गृहस्थी में लाखों का नुकसान हो गया है । आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है । घर में आग लगने के बाद शोरगुल होने पर पहुँचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया ।
परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई जिम्मेदार मौके पर मुआयना करने नहीं आया है । परिवार के मुखिया का कहना है कि वह मेहनत मजदूरी करके अपने घर का खर्चा चलाता था।। आग लग जाने से घर और उसमें रखा सामान जल कर राख हो गया है । जिससे उसके परिवार के सामने खाने-पीने की दिक्कत आ गई है ।
कौशांबी ब्यूरो रिपोर्ट