दंपत्ति को पीट दबंगों ने घर में लगाई आग

           कोतवाली देहात इलाके में एक परिवार पर दबंगों का कहर टूट पड़ा।जमीन के विवाद में दबंगों ने दम्पति को मारपीट कर घायल कर दिया और फिर घर मे आग लगा दी।घायल दम्पति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
           हरदोई की कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बलोखर गांव में एक परिवार पर दबंगों ने कहर बरपा दिया है।यहां के रहने वाले अहमद 40 पुत्र सहाबू व उसकी पत्नी जफीरा 38 को गांव के दबंग याकूब अली फरमूद हासिम  समेत 6 लोगो ने जमीनी  विवाद में जमकर पीटा और उसके बाद घर में आग  लगा  दी।
         बताया जाता है कि दोनों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।सुबह अहमद खेतों की तरफ जा रहा था तो उसी समय दबंगों ने उसे दौड़ा लिया और जमकर पीटा।उसके बाद उसके घर मे घुस गए और फिर उसकी पत्नी को पीटकर घर मे आग लगा दी।ग्रामीणों ने किसी तरह से आग बुझाई।सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची।एएसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।