संदिग्ध हालत में पति पत्नी आग से झुलसे

हरपालपुर थाना क्षेत्र के पूरनपुर गांव में एक नवविवाहिता व उसका पति आग से गंभीर रुप से झुलस गये। दोनों को सीएचसी हरपालपुर में भर्ती कराया गया।जहां गंभीर हालत होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
         मिली जानकारी के मुताबिक पूरनपुर मजरा तिथिगांव निवासी क्षमा पत्नी अंशुल शुक्ला सोमवार को संदिग्ध हालात में आग से जलकर झुलस गए।दोनों को आनन-फानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां गंभीर हालत होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।वकौल अंशुल उसकी शादी तीन वर्ष पूर्व अरबल थाना क्षेत्र के शेखपुर गांव निवासी क्षमा से हुई थी। उसके कोई बच्चे नहीं थे। इसी से  परेशान होकर उसकी पत्नी ने आग लगा ली।उसे बचाने के चक्कर में वह भी झुलस गया है।प्रभारी एस ओ ने बताया कि अभी तक उन्हे कोई तहरीर नही मिली है।