मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ किसान नेता और कैराना से सांसद श्री हुकुम सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है । श्री योगी ने कहा कि श्री हुकुम सिंह की पहचान एक मृदुभाषी राजनेता की रही है । वह संसदीय प्रणाली व परंपराओं के ज्ञाता के रूप में जाने जाते थे । उनके कार्यों को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में भी हमेशा याद किया जाएगा ।