श्री योगी ने कल नई दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण और अक्षरधाम मंदिर का किया भ्रमण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने कल नई दिल्ली में स्थित स्वामीनारायण और अक्षरधाम मंदिर का भ्रमण किया । मालूम हो कि भगवान स्वामीनारायण मंदिर भारत की प्राचीन कला, संस्कृति और शिल्पकला की सुंदरता और आध्यात्मिकता की झलक प्रस्तुत करता है । इसके पश्चात् श्री योगी ने नई दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के भ्रमण के दौरान परम पूजनीय स्वामी महाराज जी से भेंटकर संक्षिप्त आध्यात्मिक चर्चा की ।