भू-माफिया गाँव की सरकारी जमीन पर कर रहे अवैध कब्जा, जिम्मेदार मौन

भू-माफियाओं ने गांव की सरकारी जमीन पर किया अवैध कब्जा शिकायत के बावजूद आलाधिकारियों ने नहीं खाली कराई सरकारी जमीन

कौशांबी : जनपद मुख्यालय के तहसील मंझनपुर ग्राम पंचायत बंधवा रजबर व बभनपुरवा व ईटैला में बंजर जमीन पर दबंग कब्जा कर रहे हैं।

प्रार्थिनी रीता देवी पत्नी बृजलाल निवासी ग्राम बंधवा रजबर थाना मंझनपुर जनपद कौशांबी ने प्रार्थना पत्र देकर सरकारी जमीन दबंगों से खाली कराने की मांग जिलाधिकारी से की है।

प्रार्थिनी ग्राम सभा की खाली पड़ी जमीन पर 25 मार्च 2020 को अपने जानवर बांध रही थी। तभी गांव के ही जग्गू पुत्र राम सजीवन बूटी पुत्र अज्ञात व गुड्डू पुत्र भग्गू व बच्चा पुत्र अज्ञात, मनोज पुत्र हनुमान निवासी ग्राम गोकुल गोपालपुर धाता फतेहपुर निवासी का ग्राम प्रधान ने राशन कार्ड व आधार बनवाया। यह बहुत बड़ा जांच का विषय है।

ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान व लेखपाल की मिली भगत से जीएस की जमीन बिना पैमाइश के बेची जा रही है। काफी लोग सरकारी जमीन कब्जा कर मकान बना रखे हैं। आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है। दबंग प्रार्थिनी को भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लड़ाई झगड़े में आमादा हो जाते हैं। कई बार शिकायत किया गया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। जिससे उपरोक्त दबंगों के हौसले बुलंद हो गए हैं। अवैध तरीके से सरकारी जमीन में कब्जा कर रहे दबंगों को हटाए जाने की मांग प्रार्थिनी ने जिलाधिकारी से की है।

मंझनपुर से विजय करण की रिपोर्ट