सामान्य ज्ञान : 5 जून की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

संकलित-


1901 : मलयाली भाषा के एक प्रसिद्ध साहित्यकार गोविंद शंकर कुरुप का जन्म ।

1910 – ओ. हेनरी, अमेरीकी लेखक का निधन ।

1924- अर्नेस्ट एलेक्जेंडरसन ने अटलांटिक महासागर के पार पहला फैक्स भेजा। उसने यह फैक्स स्वीडन में अपने पिता के लिए भेजा था।

1944: द्वितीय विश्व युद्ध में जर्मनी, इटली और जापान की नाज़ी तिकड़ी वाले देशों की राजधानियों में से मित्र सेनाओं के कब्ज़े में आने वाला पहला शहर रोम था ।

1953: डेनमार्क में आज ही के दिन नया संविधान लागू हुआ ।

1961 : टेनिस प्रशिक्षक और पूर्व टेनिस खिलाड़ी रमेश कृष्णन का जन्म ।

1967: इजरायल ने मिस्र पर हमला कर उसके करीब चार सौ लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए. युद्ध तो इजरायल मिस्र सीमा पर ही शुरू हुआ था लेकिन जल्द ही ये कई और अरब मुल्कों तक फैल गया ।

1968: अमरीका के शहर लॉस एंजेलस के एक होटल में मशहूर अमरीकी सांसद रॉबर्ट कैनडी के ऊपर जानलेवा हमला हुआ था ।

1972 : गोरखनाथ मन्दिर के महन्त और उत्तर प्रदेश राज्य के 21वें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून को उत्तराखण्ड के पौड़ी गढ़वाल जिले में हुआ था ।

1984: सिखों के धर्म स्थल पंजाब के अमृतसर मे स्थित स्वर्ण मन्दिर मे ऑपरेशन ब्लू-स्टार को भारतीय सेना ने अंजाम दिया था ।

1990: सोवियत संघ के आखिरी राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचोव को आज ही के दिन नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था । सोवियत संघ और शीतयुद्ध के अंत में उनकी बहुत अहम भूमिका रही है ।

2010- भारत सरकार के गृह मंत्रालय ने इंडियन मुजाहिदीन को प्रतिबंधित स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया की इकाई और पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा से संबंध के कारण आतंकवादी संगठन घोषित करते हुए इसे गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) कानून के तहत प्रतिबंधित कर दिया।

2013: पहली बार एक अंग्रेजी अखबार में छपा कि अमरीका की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी अमरीका में लाखों लोगों के फोन रिकॉर्ड जुटा रही है । इसका खुलासा अमेरिकी जासूस स्‍नोडेन ने किया था ।