त्योहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्यपदार्थों पर रोक लगाने हेतु अभियान जारी

कछौना (हरदोई): आयुक्त खाद्यसुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के आदेश के क्रम में व जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में सहायक आयुक्त खाद्य-2 व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी हरदोई के नेतृत्व में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर रोक लगाने हेतु अभियान चलाया गया।

अभियान में भेलांवा स्थित राजेश पाल के दुग्ध सगृह केन्द्र से दूध का एक नमूना, अंकित यादव के दुग्ध संगृह केन्द्र से दूध का एक नमूना, कलेनापुर मल्लावां स्थित अंसू डेयरी से दूध का एक नमूना, खोया का एक नमूना, क्रीम का एक नमूना संगृहीत किया गया तथा 50 ली दूषित दूध कीमत रु2500/ व 10 किलोग्राम खराब खोया कीमत रु0 2000/ नष्ट करवा दिया गया।

कछौना बाजार स्थित रामकुमार किराना स्टोर से मिसब्रान्डेड बेसन का एक नमूना संगृहीत किया गया, कछौना स्थित डेरी से पनीर का एक नमूना संगृहीत किया गया। सभी दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनुरुद्ध सिंह गंगवार, अजीत सिंह, खुशी राम, राम किशोर, अनुराधा कुशवाहा व घनश्याम वर्मा शामिल रहे।

रिपोर्ट- पी.डी. गुप्ता