एंटी करप्शन टीम ने डीपीआरओ कार्यालय के वरिष्ठ सहायक कमलेश कुमार श्रीवास्तव को घूस लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार

  • 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार ।
  • सफाई कर्मियों की एसीपी लगाने के एवज में ली थी घूस ।
  • शहर कोतवाली के महिला अस्पताल के गेट से किया गिरफ्तार ।
  • शहर कोतवाली में टीम ने दर्ज कराई एफआईआर ।

हरदोई- सफाई कर्मियों की एसीपी लगाने के एवज में 50 हजार रुपये की घूस लेते रंगे हाथ डीपीआरओ के बाबू को एंटी करप्शन टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के जिला महिला अस्पताल गेट से गिरफ्तार किया है।    

सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व महिला अस्पताल के सफाई कर्मचारी अमित सिंह ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। शिकायत पर विभाग ने मामले में कार्यवाई का भरोसा दिलाया था। गुरुवार को एंटी करप्शन विभाग लखनऊ की टीम में प्रभारी निरीक्षक जगन्नाथ सिंह के नेतृत्व में एक टीम जिला महिला अस्पताल के गेट पर पहुंची और फिर जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यलय के वरिष्ठ सहायक कमलेश श्रीवास्तव को रुपये देने के लिए बुलाया गया।      

जब वह आ गए तो उन्हें 50 हजार रुपये दिए गए। जब उन्होंने रुपये ले लिए तो टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा। टीम बाबू को लेकर सीधे कछौना कोतवाली पहुंची और यहां मुकदमा लिखाने की बात कही लेकिन घटनास्थल शहर का होने के कारण उसे शहर भेज दिया गया। टीम ने शहर कोतवाली में वरिष्ठ सहायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।