बाइक सवार युवक ने वृद्ध को मारी टक्कर, जिला अस्पताल में भर्ती

मंझनपुर, कौशांबी। सदर कोतवाली मंझनपुर के अंतर्गत कुम्हियावा बाजार में सुबह सड़क पार कर रहे वृद्ध हरिओम केसरवानी पुत्र लल्लू केसरवानी को तेज रफ्तार गांव के ही बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हरिओम बुरी तरह जख्मी हो गया। उसके पैर में गंभीर चोटें आई और घायल वृद्घ को परिजन मौके पर पहुंच प्राइवेट क्लीनिक इलाज के लिए ले गए। जहां उसे चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण बाईक सवार युवक को खोज ही रहे थे। तभी युवक मौका देख बाइक सहित फरार हो गया। घटना की सूचना परिजनों ने स्थानीय पुलिस चौकी टेवा को दे दी है।

मंझनपुर से विजय करन की रिपोर्ट