वृद्ध की मौत के बाद मारपीट के आरोपितों को गिरफ़्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

कौशांबी। थाना सराय अकिल कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम विगहरा उस्मानपुर में जमीन को लेकर हुये पारिवारिक विवाद में राहुल कुमार दुबे के पिता शिवशंकर दुबे की विवाद के दौरान मारपीट से घायल हो जाने तथा उपचार हेतु चिकित्सालय जनपद प्रयागराज ले जाते समय मृत्यु हो जाने के उपरान्त अभियुक्तों के विरुद्ध मु0अ0सं0 672/2020 अन्तर्गत धारा 302/323 भादवि पंजीकृत किया गया ।

मुकदमा उपरोक्त में नामित आरोपितों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी चायल के नेत्रत्व में टीम गठित कर दिनांक 29.12.2020 को उक्त घटना में संलिप्त दो नफर आरोपितों को नाम में प्रयुक्त एक अदद लाठी सहित गिरफ्तार किया गया । आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।