टैम्पो पलटने से हुई नौनिहाल की मृत्यु

कछौना, हरदोई। मौसी के यहां शादी में शिरकत करने के बाद घर वापस आते समय टैम्पो पलटने से एक चार साल के बच्चे की दर्दनाक मृत्यु हो गई, साथ ही कई लोग घायल हो गए हैं। सोमवार की शाम को गौसगंज-मल्लावां रोड पर हुए हादसे से कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली कछौना के ग्राम लालता खेड़ा मजरा भानपुर निवासी रामप्रकाश की साली के यहां बांसा गांव मे शादी थी, सोमवार की शाम को रामप्रकाश की पत्नी अपने परिवार के साथ टैम्पो से अपने घर वापस लौट रहीं थीं। इसी दौरान बीच रास्ते में अचानक टैम्पो पलटने से उसका चार वर्षीय पुत्र सत्य नारायण बुरी तरह ज़ख्मी हो गया। घायल नौनिहाल को मल्लावां सीएचसी ले जाया गया। जहां से उसे मेडिकल कालेज के लिए रिफर कर दिया गया। उसे मेडिकल कालेज लाया गया जहां उसकी मृत्यु हो गई। हादसे में कई लोग ज़ख्मी हुए हैं।

रिपोर्ट – पी०डी० गुप्ता