मोटरसाइकिलों की भिड़ंत में एक युवक की मृत्यु व एक बालिका घायल

कछौना, हरदोई। थाना क्षेत्र कासिमपुर के अंतर्गत संडीला-मल्लावां मार्ग पर ग्राम गौसगंज में दो मोटरसाइकिल की भिड़ंत में एक युवक की मृत्यु व एक बालिका घायल जिसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ को रिफर कर दिया गया। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताते चलें सुरेश चन्द्र निवासी तकिया मजरा पहुंतेरा थाना सुरसा अपने परिजन भतीजे पारुल व पत्नी व बेटी राखी के साथ गौसगंज को वैवाहिक कार्यक्रम में आए थे। रविवार को भतीजा पारुल व बेटी राखी घर वापस मोटरसाइकिल से जा रहे थे। इसी दौरान संडीला मल्लावां मार्ग पर गौसगंज में डाकखाने के सामने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने टक्कर मार दी। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर एंबुलेंस घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना में भर्ती कराया। घायल पारुल पुत्र पुत्तीलाल उम्र 18 वर्ष को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घायल बालिका राखी पुत्री सुरेशचन्द्र उम्र 9 वर्ष को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर को रिफर कर दिया। यातायात नियमों की अनदेखी से सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा हो गया है। जिसकी कीमत जनहानि व पूरे परिवार को आर्थिक समस्या का संकट झेलना पड़ता है।