कस्बा अझुवा स्थित नवज्योति इंटर कालेज के भीतर एक और विद्यालय संचालित, जिले के जिम्मेदार जानकर भी अंजान

अझुवा/कौशांबी से विजय कुमार-

अझुवा के वार्ड नं 12 नयानगर स्थित माध्यमिक शिक्षा परिषद उ.प्र. से मान्यता प्राप्त नवज्योति इंटर कालेज कैंपस के भीतर अन्य संस्था का विद्यालय नंदी वाणी पब्लिक स्कूल साल भर से अधिक समय से चल रहा है । लेकिन जिले के आला शिक्षाधिकारी कानों मे तेल डालकर सो रहे हैं।ऐसे मे सवाल यह है कि भ्रष्टाचार और गैरकानूनी कृत्यों पर जीरो टालरेंस की बात करने वाली योगी सरकार के अधिकारी इतने बड़े कालेधंधे को मौन स्वीकृति देकर सरकार की किस मंशा को पूरा कर रहे हैं । कहीं ऐसा तो नहीं कि योगी शासन की ऐसी मंशा सिर्फ दिखावा ही है?

इससे भी दिलचस्प पहलू यह है कि नव ज्योति इंटर कालेज मे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की रेगुलर कक्षाएं तो कभी संचालित ही नही हुईं । तो क्या इस विद्यालय को सिर्फ पैसे के बदले डिग्री बांटने की फैक्ट्री के रुप मे इस्तेमाल किया जाता रहा है, जिसके लिए पूर्व सांसद शैलेन्द्र कुमार ने अपने संसदीय काल मे लाखों रुपए की सांसद निधि भी प्रदान की थी ।