केंद्रीय औषधि भंडार कक्ष में सर्जिकल उपकरण, दवाएं और अन्य सामग्री की खरीद में धांधली 

Corruption Feature IV24

हरदोई– केंद्रीय औषधि भंडार कक्ष (सीएमएसडी) में सर्जिकल उपकरण, दवाएं और अन्य सामग्री का मिलान होने बाद करीब 85 लाख रुपये का घपला टीम की जांच में सामने आया था। टीम ने जांच रिपोर्ट डीएम के पास भेज दी थी। उसके बाद शनिवार को चीफ फार्मासिस्ट का तबादला हरपालपुर सीएचसी कर दिया गया।

करीब दो सप्ताह पहले डीएम की ओर से गठित की गई तीन सदस्यीय समिति सीएमएसडी पहुंचकर पूरे दिन दस्तावेज खंगाले थे। साथ ही में विभागीय स्टोर कर्मचारी भी मौजूद रहे। इसमें करीब 85 लाख रुपये का गबन होने का मामला प्रकाश में आया था। इसकी रिपोर्ट गठित टीम ने डीएम को भेज दी थी। इसके बाद शनिवार को सीएमएसडी में तैनात चीफ फार्मासिस्ट जेएन तिवारी को यहां से हटाकर हरपालपुर सीएचसी के लिए तबादला कर दिया गया। सीएमओ डॉ आरके तिवारी ने बताया चीफ फार्मासिस्ट को हरपालपुर सीएचसी भेजा गया। जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आती है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।