ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मौत 3 घायल

-अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर खाई में पलटा
-लोनार थाना क्षेत्र के भेलामऊ की घटना
   -घायलों को इलाज के लिए भेजा गया जिला अस्पताल

       हरदोई: खेत से वापस आते समय एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया जिससे ट्रैक्टर सवार एक किशोर की मौत हो गयी जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
      कोतवाली लोनार इलाके के भेलामऊ गांव के पास दुबगहियां पुलिया में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।जिससे उसके नीचे दबकर माधव 13 पुत्र सनतकुमार शुक्ल निवासी भेलामऊ की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि रामू पुत्र चंद्रकुमार ,विनोद पुत्र राजकुमार,राजन पुत्र रामकिशोर सभी निवासी भेलामऊ घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।लोनार थाना क्षेत्र के ग्राम भेलामऊ में ट्रैक्टर पलटने से एक किशोर की मौत हो गयी व तीन लोग घायल हो गए,घायलों को जिलाअस्पताल भेजा गया है।जानकारी के अनुसार रामू शुक्ला अपने ट्रैक्टर से खेत जोतने गए थे जब वह बापस घर लौट रहे थे तभी नहर रोड पर दुबगहिं पुलिया पर ट्रैक्टर हैरो के कारण अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया।