फतेहपुर : खागा कोतवाली क्षेत्र के मझिलगो चौकी अंतर्गत खुशियारीपुर गांव के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
खागा कोतवाली क्षेत्र के मियामानी का पुरवा गांव निवासी रामौतार यादव उम्र लगभग 57 वर्ष पुत्र देशराज यादव की रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर लगने से मौत हो गयी। बताया जाता है कि सुबह समय लगभग 9:00 बजे अपने घर से अपनी बिटिया दमाद रामचंद्र यादव गांव निवासी गड्ढों का पुरवा मजरे ग्रामसभा गौरी थाना हथगाम के यहां किसी काम से मिलने पैदल जा रहे थे।तभी जैसे ही खुशियारीपुर रेलवे लाइन पार करने लगे कि अचानक ट्रेन आ गई और उसी की टक्कर से गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए तथा देखते ही देखते उनकी मौत हो गई। हादसे की खबर सुनते ही देखने वालों का तांता लग गया । जानकारों ने परिजनों को सूचित कर दिया। वह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घर वालों को सूचित कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही परिजनों ने बताया कि अपने बिटिया दामाद से मिलने जा रहे थे बहुत दिनों से मुलाकात नहीं हुई थी इसी उद्देश्य से पैदल शार्ट रास्ता से खुशियारीपुर होते हुए खागा जा रहे थे । इन्होंने बताया कि खागा से टेंपो पकड़ कर अपने बिटिया दामाद के यहां जाने की तैयारी कर घर से निकले थे।
जिला ब्यूरो चीफ कौशाम्बी एम डी मौर्य की रिपोर्ट